BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सोमवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित आरके पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोपका के राधा विहार कॉलोनी निवासी सौम्य शर्मा 22 वर्ष के रूप में हुई है, जो प्राइवेट जॉब करता था। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को खबर दी। मृतक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...