BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में फिर चाकूबाजी; भेल खाने के दौरान विवाद ने लिया खूनी रूप..तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे की हालत नाजुक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मामूली विवाद अब सीधे जानलेवा हमलों में बदल रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास का है, जहां शुक्रवार देर शाम भेल खाने के दौरान हुए विवाद में तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य प्रताप श्रीवास अपने दो दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास भेल खाने पहुंचा था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नागवानी और उनके एक अन्य साथी भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने चाकू निकालकर आदित्य प्रताप श्रीवास और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। हमले में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी चाकू लगने से चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल आदित्य का इलाज शहर के किम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आदित्य, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के पुत्र हैं, जिससे घटना को लेकर शहर में चर्चा और तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती चाकूबाजी और असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली विवादों में हथियारों का इस्तेमाल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...