फिल्मी स्टाइल में डीजल चोर गिरोह पकड़ाया, 1280 लीटर डीजल और स्कॉर्पियो जब्त……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले की पुलिस ने अंतर जिला डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी करते हुए स्कॉर्पियो सवार आरोपियों को पकड़ा। शिवरीनारायण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1280 लीटर चोरी का डीजल, एक स्कार्पियो गाड़ी, लोहे के रॉड और पाइप, और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 13 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है।
ये है गिरफ्तार आरोपी….
1. दिलेश कुमार कुर्रे निवासी बिरगहनी थाना बलौदा
2. अन्नू सांण्डे निवासी डोंगरी थाना बलौदा
3. विजय कुमार साहू निवासी तनौद थाना शिवरीनारायण
गिरोह के दो आरोपी अर्जुन रात्रे और विरेंद्र पटेल मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता था। आरोपी रात में ट्रकों की डीजल टंकी का ताला तोड़कर पाइप से डीजल निकालते और कबाड़ में छिपाकर बेचते थे। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में की गई। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 61(2), 221, 132 और 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल और पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
