BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की सतर्कता..चेकिंग में युवक गिरफ्तार, जेब से मिला बटनदार चाकू..एसएसपी ने कार्रवाई की सराहना की, थाना स्टाफ को मिलेगा इनाम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर पुलिस की सतर्कता से संभावित घटना टल गई। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जेब से बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को तारबाहर थाना क्षेत्रांतर्गत पुराना बस स्टैंड में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध हालचाल वाले एक युवक को रोककर बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी में उसकी जेब से धारदार बटनदार चाकू मिला। गिरफ्तार युवक की पहचान राजू साहू पिता राम भरोसा साहू उम्र 21 वर्ष निवासी सारी नियत पैलेस कर्बला थाना सिटी कोतवाली, हाल मुकाम अटल आवास बहतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सराहना की है। साथ ही स्टाफ को नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...