BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; एनएच-45 ने चपोरा को बांटा दो हिस्सों में..अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चपोरा में शुक्रवार को एनएच-45 सड़क निर्माण के दौरान अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक चक्काजाम कर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 45 के निर्माण के कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है। मुख्य बस्ती से स्कूल, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए लोगों को रोजाना व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चपोरा सहित आसपास के 15 से 20 गांवों के लोग भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, जिससे सड़क पर दिनभर आवाजाही बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। उनका कहना है कि अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर कई बार प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। मजबूर होकर ग्रामीणों ने सांकेतिक चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अंडरपास निर्माण को स्वीकृति नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया। उनका कहना है कि अंडरपास बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि संभावित हादसों पर भी अंकुश लगेगा। मौके पर पहुंचीं तहसीलदार शिल्पा भगत और कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनका ज्ञापन प्राप्त किया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...