ChhattisgarhRaftaar News Cg

छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के आरोप, बैड टच से परेशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार……

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा ने छात्रावास के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा स्कूल प्रबंधन और विशेषकर प्रिंसिपल की हरकतों से बेहद परेशान थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्टडी रूम से छात्रा का शव बरामद किया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने साथ हुए “बैड टच” और प्रिंसिपल द्वारा की जा रही छेड़छाड़ का विस्तार से जिक्र किया है। नोट के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। जांच में यह भी पता चला कि जिस हॉस्टल में छात्रा रह रही थी, वह बिना किसी आधिकारिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था। अवैध रूप से संचालित इस छात्रावास में सुरक्षा और निगरानी के उचित इंतजाम भी नहीं थे। छात्रा के आरोपों और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में ले लिया है। मामले में छेड़छाड़, प्रताड़ना और अवैध हॉस्टल संचालन से जुड़े बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्रा के मौत के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण स्कूल प्रबंधन और छात्रावास की गतिविधियों की भी विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...