BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; देर रात संचालित हो रहे हैवंस पार्क बार में पुलिस की रेड, लाइसेंस निरस्तीकरण की सिफारिश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नियमों की अनदेखी कर देर रात तक संचालित हो रहे हैवंस पार्क बार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात छापा मारा। बार में तय समयसीमा के बाद भी तेज डीजे के साथ शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही डीजे बंद कराया और बार को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। बार प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए पुलिस ने बार मैनेजर को सख्त फटकार लगाई। साथ ही आबकारी विभाग को पत्र लिखकर बार का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब हैवंस पार्क बार समय सीमा का उल्लंघन करते हुए पाया गया हो। इससे पहले भी बार के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, लेकिन बार प्रबंधन बार-बार नियमों की अवहेलना करता रहा है। शिकायतों की अनदेखी और नियमों के लगातार उल्लंघन के चलते अब प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...