ChhattisgarhRaftaar News Cg

खौलती दाल ने छीनी मासूम की जान; कोरबा में आंगन में खेलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा घर के आंगन में खेल रही दो साल की मासूम बच्ची पर खौलती दाल गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी शिव मंदिर गली निवासी शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शंकर बढ़ई का काम करते हैं। गुरुवार को शंकर घर पर ही मौजूद था, जबकि उसकी पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थी। इसी दौरान आरती कुछ देर के लिए कमरे के भीतर चली गई। तभी दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई और दाल के बर्तन से टकरा गई। बर्तन गिरते ही खौलती दाल उसके ऊपर जा गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। पिता शंकर सारथी ने बताया कि बच्ची खेल रही थी और अचानक सिगड़ी पर रखे बर्तन से टकरा गई, जिससे दाल गिर गई और वह झुलस गई। आराधना की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची का एक बड़ा भाई भी है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना मिलने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...