BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में जर्जर सड़कों पर रेलवे प्रशासन हरकत में, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर की जर्जर सड़कों को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच अब रेलवे परिक्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। नगर निगम क्षेत्र की तरह ही रेलवे कॉलोनी, स्टेशन रोड और मंडल कार्यालय के आसपास की सड़कें भी खराब हालात का सामना कर रही हैं। बारिश के बाद कई जगह डामर उखड़ चुका है और गहरे गड्ढों ने आवाजाही को मुश्किल बना दिया है। यात्रियों और कर्मचारियों को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसके चलते शिकायतों का दौर लगातार जारी है। रेलवे क्षेत्र की स्थिति शहर के मुकाबले थोड़ी बेहतर जरूर बताई जा रही है, लेकिन मरम्मत की जरूरत यहां भी साफ दिखाई दे रही है। प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाले इलाकों में सड़कों की दयनीय हालत लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। इस पर बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने माना कि रेलवे क्षेत्र में भी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “शहर की तुलना में रेलवे की सड़कें बेहतर हैं, लेकिन जहां भी खामियां हैं, वहां जल्द पैचवर्क और रिपेयरिंग कराई जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते कुछ मार्गों पर काम प्रभावित हुआ है, लेकिन जिन रास्तों पर आम लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है, उनका निरीक्षण कर मरम्मत कार्य प्राथमिकता में शुरू किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के इस आश्वासन के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही रेलवे परिक्षेत्र की सड़कें भी बेहतर स्थिति में दिखाई देंगी और यात्रियों व कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...