ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायगढ़ में साड़ी के झूले में फंसकर मासूम की मौतः मां ने दुकान से लौटने पर बच्ची को मृत देखा, पुलिस मामले की जांच में जुटी!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। साड़ी के बने झूले को निकालने के दौरान उसका गला झूले में फंस गया, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जामपाली निवासी रामलाल सारथी की पत्नी गुरुवार शाम अपनी 4 वर्षीय बेटी रिद्धिमा सारथी के साथ घर पर थीं। रिद्धिमा के लिए घर में साड़ी का झूला बांधा गया था, जिसमें वह अक्सर खेलती और झूलती थी। गुरुवार को रिद्धिमा की मां कुछ सामान लेने दुकान चली गई थीं, जिससे बच्ची घर में अकेली रह गई। इसी दौरान वह झूले को उतारने की कोशिश करने लगी। झूला ऊपर टंगा हुआ था और पास में एक बाइक खड़ी थी। संभावना जताई जा रही है कि बच्ची बाइक पर चढ़कर झूला निकालने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका गला साड़ी में फंस गया और वह खुद को छुड़ा नहीं सकी। कुछ देर बाद जब मां घर लौटी तो उसने रिद्धिमा को झूले में फंसा देखा। आनन-फानन में परिजनों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...