ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने महानदी में लगाई छलांग, शव बरामद…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलाईगढ़ में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते नदी में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने महानदी से एक युवक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान कटगी के निवासी शिवकुमार देवांगन 23 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 23 सितंबर को शिवकुमार ने कथित प्रेम प्रसंग के कारण कटगी पुल से महानदी में छलांग लगा दी थी। घटना से पहले उसने अपनी प्रेमिका से फोन पर बातचीत भी की थी। हालांकि, मौत के असली कारण की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया गया कि 24 सितंबर को शिवकुमार की गुमशुदगी के मामले में कसडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 27 सितंबर को उसका शव घटना स्थल से लगभग 25 किलोमीटर दूर मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की पुष्टि करने में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल