ChhattisgarhRaftaar News Cg

AIIMS की तीसरी मंजिल से कूदे मरीज की मौत, आत्महत्या की आशंका!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज द्वारा तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। वह खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए एम्स में भर्ती था। उसका उपचार अस्पताल के बी ब्लॉक स्थित बी-4 वार्ड में चल रहा था। शुक्रवार को उसने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर अमानाका थाना पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीसरी मंजिल से कूदने के कारण मरीज की मृत्यु होना सामने आया है। मृतक पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती था और संभवतः बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...