ChhattisgarhRaftaar News Cg

बालोद में रहस्यमयी मौत; कलेक्टोरेट के पास मिला रेस्ट हाउस के पूर्व चौकीदार का शव!

बालौद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद कलेक्टोरेट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झलमला निवासी 42 वर्षीय सुनील मिश्रा के रूप में हुई है, जो आदमाबाद स्थित रेस्ट हाउस में पूर्व चौकीदार थे। जानकारी के अनुसार, सुनील मिश्रा मंगलवार से लापता थे। गुरुवार शाम उनका शव सिवनी कलेक्टोरेट से लगे तांदुला ईको टूरिज्म रिसॉर्ट के पास झाड़ियों में मिला। शव के पास कीटनाशक की शीशी और शराब की बोतल बरामद हुई है। शव की स्थिति खराब होने से पहचान में कठिनाई हुई, बाद में बड़े भाई सुशील मिश्रा ने कपड़ों और कद-काठी के आधार पर शिनाख्त की। सूचना मिलते ही एएसपी मोनिका ठाकुर, फोरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार, मृतक गंभीर बीमारी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। वे तलाकशुदा थे और लंबे समय से बेरोजगार थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!