ChhattisgarhRaftaar News Cg

बोरवेल पंप बंद करने को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी ने डंडे से ली पति की जान!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पूर्व दिवंगत सांसद के कर्मचारी पन्ना राठिया की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि मृतक की पत्नी ही इस हत्याकांड की आरोपी निकली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना डेडरी गांव स्थित दिवंगत सांसद मुरारी लाल सिंह के खेत में बने मकान की है, जहां पन्ना राठिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन पति-पत्नी के बीच बोरवेल पंप बंद करने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने डंडे से पन्ना राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ के आगे वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...