ChhattisgarhRaftaar News Cg
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत…..

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शहर के चठिरमा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबू पारा निवासी ऑटो चालक के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
