ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एकतरफा प्यार बना जानलेवा; युवती के पिता पर चलाई गोली.. आरोपी गिरफ्तार!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में गुरुवार देर रात एकतरफा प्रेम के चलते सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी, लेकिन सौभाग्य से वे बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे आरोपी युवक साहिल मासी युवती के घर पहुंचा और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती की मां लखन साहू ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित हो गया और अपने पास रखी बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली युवती के पिता को नहीं लगी, जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी साहिल मासी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार जब्त कर लिया है और उसकी वैधता की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...