ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल…..

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के राजिम क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसे राजिम और छुरा थाना क्षेत्रों में हुए, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। राजिम-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर ग्राम सिंधौरी के पास लोहरशी निवासी एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। छुरा थाना क्षेत्र के जतमई मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। धमतरी जिले के ग्राम बेलरदोना निवासी युवक रोड रोलर वाहन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...