BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी – लूट के उद्देश्य से युवक की हत्या!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में मृतक राजेंद्र सूर्यवंशी (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम नरगोड़ा की हत्या का खुलासा किया गया है।दिनांक 15.07.2025 को अरपा नदी चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। शव की पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ,डायटम रिर्पोट,विस्सरा रिपोर्ट,टेक्निकल विश्लेषण जांच के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। जांच के दौरान टेक्निकल इनपुट तथा हुमन इनटेल के आधार पर आरोपी विकास उर्फ भोले केवट (उम्र 20 वर्ष), शनि उर्फ छोटू गंधर्व (उम्र 20 वर्ष)को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीक़े से सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार। थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना दिनांक को वे पचड़ी घाट डैम के दूसरी छोर में नदी किनारे शराब सेवन के बाद जब डैम के रास्ते आ रहे थे। उस दौरान मृतक को वहाँ अकेले बैठे देख यह सोच के कि इसके पास मोबाइल एवं नगदी होने की जानकारी मिलने पर दोनों आरोपियों ने लूट की नीयत से मृतक के साथ मारपीट की। मृतक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गंभीर मारपीट की, जिससे वह अचेत हो गया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों ने मृतक को पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल एवं नगदी लेकर फरार हो गए। लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...