ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत: झाड़ियों में मिला शव, सिर पर गहरे चोट के निशान.. हत्या की आशंका!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक युवक की झाड़ियों के बीच लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम बेहरपाली निवासी 40 वर्षीय सत्यानंद प्रधान के रूप में हुई है। वह गांव में झोलाछाप डॉक्टर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ग्राम बेहरपाली और जामगांव के बीच ग्रामीणों का आना-जाना चल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों के पास कपड़ों से ढकी युवक की लाश दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि सत्यानंद बुधवार शाम अपनी बाइक से घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस, साइबर सेल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...