ChhattisgarhRaftaar News Cg

भिलाई-3 में भीषण सड़क हादसा: मां-बेटी की मौत…पति घायल!

दुर्ग-भिलाई: ( प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई-3 क्षेत्र स्थित सिरसा गेट चौक के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, राकेश दुबे अपनी पत्नी आरती दुबे (लगभग 35 वर्ष) और दो साल की बेटी सोना दुबे के साथ बाइक से रायपुर से भिलाई लौट रहे थे। वे दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से निकले थे। लगभग 2 बजे जैसे ही वे भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक के पास पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मां-बेटी सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे राकेश दुबे को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।                  इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...