BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा टेंपो बना चिंता का कारण, एक मकान में 3-4 गाड़ियां खड़ी होने से आवागमन प्रभावित!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के लिंगियाडीह स्थित अपोलो अस्पताल के पास अयोध्या विहार कॉलोनी में पार्किंग की समस्या को लेकर रहवासी परेशान हैं। कॉलोनी के कुछ मकानों में तीन से चार गाड़ियां खड़ी किए जाने से सड़क पर आवागमन प्रभावित होने की शिकायत है। वहीं, एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडरों से लदा टेंपो रात के समय खड़ा किए जाने को लेकर भी रहवासियों ने चिंता जताई है। बार-बार समझाइश देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। रहवासियों के मुताबिक, कॉलोनी के कुछ मकानों में तीन से चार वाहन रखे जा रहे हैं। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण इन वाहनों को घरों के बाहर खड़ा किया जाता है, जिससे दूसरे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। कॉलोनी की सड़कों पर वाहनों का जमावड़ा होने से रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रहवासियों का कहना है कि यदि वाहन खड़े करने की उचित व्यवस्था बनाई जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। पार्किंग की समस्या के बीच घरेलू गैस सिलेंडरों से लदे टेंपो को रात के समय कॉलोनी में खड़ा किए जाने का मामला भी सामने आया है। रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार समझाइश दी गई, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सिलेंडरों से भरे वाहन को रिहायशी इलाके में खड़ा किए जाने से लोग संभावित सुरक्षा जोखिम को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि वाहन खड़ा करने के लिए ऐसी जगह निर्धारित होनी चाहिए, जहां रहवासियों की सुरक्षा और कॉलोनी की व्यवस्था प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि जिन मकानों को लेकर रहवासी शिकायत कर रहे हैं, उनके मालिक शिवरीनारायण में रहते हैं और उन्होंने अपने मकान किराए पर दे रखे हैं। रहवासियों के अनुसार, मकान मालिकों को कॉलोनी में हो रही इन गतिविधियों की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में किराएदारों और मकान मालिकों के बीच समन्वय बनाकर समस्या का समाधान निकालने की जरूरत है। फिलहाल रहवासी आपसी समझाइश के जरिए समस्या सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में अब तक सरकंडा थाने में औपचारिक शिकायत नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, लगातार परेशानी बने रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। रहवासी चाहते हैं कि संबंधित मकान मालिक और किराएदार पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा गैस सिलेंडरों से लदे वाहन को खड़ा करने के लिए सुरक्षित स्थान का इंतजाम किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल... कोटा में मौत बनकर आया ट्रक; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मासूम बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर...पीछे स... नाबालिग के हाथों तेज रफ्तार कार से हादसा; वाहन मालिक पर भी कार्रवाई...सरकंडा में बाइक सवार युवक को ट... सीपत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, 8.1 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..बिक्री के लिए ले जा र... आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है सोंठी का मां मन्नादाई मंदिर; 60 ज्योति कलश से श... बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा... भर्ती में देरी से भड़का युवाओं का आक्रोश, बिलासपुर में अभ्यर्थियों की महारैली; पुलिस भर्ती के 1600 र... खेत से घर लौट रही युवती ट्रेन की चपेट में आई, दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त..दोमुहानी में दर्दन... चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार; विवाह समारोह में विवाद के बा... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने हमला, पेपर कटर से की मारपीट..गेट नंबर-1 ...