BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर की हाई-प्रोफाइल लूट का 24 घंटे में खुलासा; 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी व हथियार बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के राजकिशोर नगर स्थित सरकंडा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी कारोबारी से हुई सनसनीखेज लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस हाई-प्रोफाइल वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, नगदी, हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी रोज की तरह दुकान बंद कर कार से अपने घर जा रहे थे। उनके पास दुकान की ज्वेलरी और नकदी भी थी। कॉलोनी के समीप एक सुनसान मोड़ पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जैसे ही वे वाहन से उतरे, आरोपियों ने हथियार दिखाकर बेरहमी से मारपीट की और चार बैग में रखे करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम आभूषण, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड तथा लगभग साढ़े तीन लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में नाकेबंदी कर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर भाग निकले थे। बिलासपुर पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से मिर्जापुर में घेराबंदी कर चार आरोपियों विनोद उर्फ बीनू, करीम खान, विजय लांबा और मोनू उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बिलासपुर में ही एक अन्य आरोपी इरफान अली को भी दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात, नगदी, जिंदा कारतूस, हथियार और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड विजय लांबा एक शातिर अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसी ने पूरी वारदात की साजिश रची थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह पहले रेकी करता था और सुनसान स्थान चुनकर वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य राज्यों में हुई घटनाओं से इनके संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि बिलासपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस के समन्वित प्रयास और त्वरित कार्रवाई के कारण इतनी बड़ी लूट का शीघ्र खुलासा संभव हो पाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...