ChhattisgarhRaftaar News Cg

जांजगीर पुलिस का बड़ा खुलासा: बिहार के अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, 9.83 लाख की वारदातें कबूल!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार के कटिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ़ और जांजगीर सहित विभिन्न जिलों में कुल 7 वारदातों में 9 लाख 83 हजार रुपये की लूट करना स्वीकार किया है। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में 2.5 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में साइबर थाना जांजगीर की टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने बिलासपुर के एक लॉज से दीपक यादव (36) और अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव (28), निवासी कटिहार (बिहार) को गिरफ्तार किया।आरोपी बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले बुजुर्गों व महिलाओं की रेकी कर उनका पीछा करते थे और मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। वारदात के दौरान केंवाच पाउडर का इस्तेमाल कर पीड़ित को गुमराह करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर (काला लाल रंग) का नम्बर सी.जी.07.सी.डी.1988 मोटरसाईकिल ग्लैमर (नीला काला रंग) का नम्बर सी.जी.10.ए.के.1805, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, केंवाच पाउडर और 10,500 रुपये नगद जब्त किए हैं। गिरोह के दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।इस प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल नेतृत्व में ग्राम धरदेई में हुए दिन-दहाडे 2.5 लाख रूपये की लूट करने वाले अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर तथा राज्य के विभिन्न जिलो में लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने *प्रभारी निरीक्षक श्री सागर पाठक सायबर थाना, जांजगीर चाम्पा, रेंज साइबर थाना से उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य एवं टीम थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सउनि राम प्रसाद बघेल तथा साइबर थाना जांजगीर चांपा – प्रआर. मनोज तिग्गा, प्र.आर. राजकुमार चन्द्रा, प्र.आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह, आशुतोष कर्ष* एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

जांजगीर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बड़ी रकम निकालते समय सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...