ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

युवती को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु  क्षत्रिय) रायपुर में  युवती को लेकर चल रहे पुराने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पैर में टांके लगाए गए हैं। यह घटना आज़ाद चौक थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान अजय साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम राहुल यादव बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय साहू मंगलवार को सिल्लूबाड़ी शिवनगर इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल यादव से हो गई। दोनों के बीच युवती को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर राहुल यादव ने चाकू निकालकर अजय साहू पर हमला कर दिया। हमले में अजय साहू के पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक ने परिजनों को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अजय साहू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार को आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आज़ाद चौक थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की विवेचना जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...