BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा टला, दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम के अतिक्रमण की कार्रवाई उस वक्त खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई, जब अवैध निर्माण तोड़ते समय अचानक एक पक्की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद निगमकर्मी समय रहते सतर्क हो गए और किसी तरह जान बचा सके। यह घटना शनिवार सुबह मगरपारा रोड पर किम्स अस्पताल के पास होटल व्हाइट रोज के सामने की है। यहां नगर निगम का अमला जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान अवैध रूप से बनाई गई दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरते समय निगम कर्मचारी संतोष वर्मा, शिव जायसवाल सहित एक अन्य व्यक्ति बेहद करीब मौजूद थे। कुछ सेकंड की देरी होती तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निगम कर्मचारियों ने बताया कि फील्ड में काम के दौरान उन्हें न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं और न ही पुलिस या अन्य सुरक्षा बलों की मौजूदगी रहती है। उनका आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार अतिक्रमणकारी खुलेआम धमकी देते हैं और पहले भी कर्मचारियों पर हमले हो चुके हैं। निगम कर्मियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त बल तैनात किया जाए। फिलहाल यह घटना बिना किसी जनहानि के टल गई, लेकिन इसने एक बार फिर नगर निगम कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...