ChhattisgarhRaftaar News Cg

गायों की लड़ाई में युवक गंभीर घायल; बिलासपुर रेफर!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केरा-बर्रा मोड़ के पास दो गायों की लड़ाई के दौरान बाइक सवार युवक का सिर गाय के सींग में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान ग्राम केरा निवासी मनीष कुमार देवांगन (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बुधवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ में प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान केरा-बर्रा मोड़ के पास सड़क पर दो गायें आपस में लड़ रही थीं। जब मनीष अपनी बाइक से वहां से गुजर रहा था, तभी उसकी बाइक लड़ रही गायों में से एक से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर गाय के सींग में जा घुसा। घटना में वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से गायों को अलग किया और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज बिलासपुर में जारी है। घटना की जानकारी जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से सामने आई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...