ChhattisgarhRaftaar News Cg

विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म: दुर्ग फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) विवाह का झूठा वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में दुर्ग की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि झूठे वादे पर मिली सहमति स्वतंत्र सहमति नहीं मानी जा सकती, इसलिए यह बलात्कार की श्रेणी में आता है। अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) अवध किशोर की अदालत ने सत्र प्रकरण क्रमांक 62/2024 में आरोपी सेवक राम मिर्झा (31), निवासी सेजा, थाना खरोरा, जिला रायपुर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन) के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने 5,000 रुपये अर्थदंड भी लगाया है।अभियोजन के अनुसार, जून 2022 में फेसबुक के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर 2022 से 2023 के बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में दूसरी युवती से विवाह कर लिया।

सगाई की जानकारी पर बढ़ा विवाद

4 फरवरी 2024 को पीड़िता को आरोपी की दूसरी युवती से सगाई की जानकारी मिली। विरोध करने पर आरोपी ने पहले इंकार किया, बाद में बहाने बनाने लगा। 20 फरवरी 2024 को आरोपी चार लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और संबंध समाप्त करने की बात कही। 29 फरवरी 2024 को पंडरी स्थित एक रेस्टोरेंट में दोनों परिवारों की बैठक हुई, जिसमें आरोपी ने शादी के लिए सहमति जताई। लेकिन 6 मार्च 2024 को उसने दूसरी युवती से विवाह कर लिया।

अदालत ने व्हाट्सएप चैट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। इस आधार पर अदालत ने धारा 376(2)(एन) के तहत एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म का अपराध सिद्ध मानते हुए आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...