BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप, अधेड़ की आत्महत्या से मचा बवाल, सुसाइड नोट में पत्नी को भगाने की लिखी बात…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपान में एक अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे पर पत्नी को भगाने का आरोप है। सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी व महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। मृतक की पहचान देवलाल मरकाम (52) के रूप में हुई है। उसका बड़ा भाई देवनाथ मरकाम ने बताया कि देवलाल रोजी-मजदूरी कर जीवनयापन करता था। दो दिन पहले उसकी लाश गांव में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। जांच के दौरान पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा था कि उसकी पत्नी अनिता मरकाम का गांव में ही किराना दुकान चलाने वाले दद्दू कौशिक से संबंध था। देवलाल ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पत्नी को समझाने की कोशिश की थी। यहां तक कि सामाजिक बैठक भी हुई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने महिला को भगा ले गया। इसी बदनामी और तनाव से परेशान होकर देवलाल ने फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि महिला के गायब होने की शिकायत पहले भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब आत्महत्या के बाद भी पुलिस मामले को दबाने और भाजपा नेता के बेटे को बचाने की कोशिश कर रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीण और परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वालों पर FIR दर्ज करने की मांग की। मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर परिजन व ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...