ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला: प्रधानमंत्री आवास योजना के नोटिस पर भड़का युवक ने सचिव, आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरमा में शासकीय कार्य के दौरान पंचायत सचिव पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरमा निवासी अजय कुमार खूटे (36) को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी, लेकिन उसने मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा उसे नोटिस जारी किया गया था। 7 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे पंचायत सचिव अपने सहयोगियों के साथ आरोपी के घर नोटिस तामील कराने पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने नोटिस लेने से इनकार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सचिव वहां से लौटने लगे, तब आरोपी ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे सचिव को चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट पर बलौदा थाना में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे और महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!