BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; विद्युत पोल में लगी भीषण आग, छोटी चिंगारी बनी बड़ा खतरा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब श्यामा फ्यूल्स के सामने स्थित एक विद्युत पोल में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में मामूली चिंगारी दिखाई दी, लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पोल से ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...