ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता; 2.30 लाख का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2.30 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, नैला क्षेत्र में 10 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोरों ने सैयद अली के सूने मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। मामले में चौकी नैला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर साइबर टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध सफेद कार (वर्ना) नजर आई। तकनीकी जांच के आधार पर वाहन के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले इलाके की रेकी करते थे, फिर रात में सूने मकानों को निशाना बनाते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी कार में बैठकर निगरानी करता था, जबकि अन्य घर में घुसकर चोरी करते थे। पुलिस ने एक आरोपी को नांदघाट से पकड़ा, जबकि अन्य दो को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के उकवा गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अन्य जिलों में भी की थी चोरी आरोपियों ने जांजगीर-चांपा के अलावा मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र और नैला के विष्णु बिहार कॉलोनी में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जब्त सामान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— एक कार (कीमत करीब 2 लाख रुपये), 3 मोबाइल फोन (21 हजार रुपये), नगद 5 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण कुल मिलाकर करीब 2.30 लाख रुपये का माल बरामद किया है।  गिरफ्तार आरोपी प्रकाश जावरे (बालाघाट, मध्यप्रदेश), पप्पू पटेल (बिलासपुर), राजेश पटेल (बिलासपुर)। चोरी के जेवर खरीदने वाला सोनार फिलहाल फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में साइबर टीम और चौकी नैला स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!