BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध..अधिकारी के समाने बादाम फेंककर जताई नाराजगी, विडियो वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में फाइल गुम होने से परेशान एक युवक ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए उप संपदा अधिकारी को बादाम भेंट कर नाराजगी जाहिर की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, तरुण साहू नामक युवक ने करीब एक वर्ष पहले एक फ्लैट खरीदा था और नामांतरण के लिए आवश्यक दस्तावेज विभाग में जमा किए थे। आरोप है कि इसके बावजूद उसकी फाइल बार-बार गुम बताकर उसे कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे थे। लगातार देरी से परेशान युवक ने अधिकारी को बादाम देते हुए तंज कसा कि इससे उनकी याददाश्त तेज होगी और फाइल मिल सकेगी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थिति ऐसी बनी कि अवकाश के दिन भी कार्यालय खोला गया और कर्मचारियों को फाइल तलाशने में लगाया गया। काफी प्रयास के बाद संबंधित फाइल मिल गई। इधर, संबंधित महिला अधिकारी ने युवक के इस व्यवहार को अनुचित बताते हुए इसे निजता का उल्लंघन बताया है और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मामले को लेकर अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विरोध के तरीकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...