ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन विवाद में दखल देना पड़ा महंगा; क्रेन चालक को धमकाने पहुंचा बदमाश गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जमीन विवाद में हस्तक्षेप कर धमकी देने पहुंचे एक कुख्यात गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बदमाश दुर्गेश महंत पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कोतरारोड शर्मा कॉलोनी निवासी आकाश वर्मा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़े रामपुर स्थित उसकी कब्जे की जमीन पर एक ट्रक खड़ा कर दिया गया था। जमीन को लेकर उसका अपने रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। प्रार्थी द्वारा ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाया गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंच गया और क्रेन चालक को मारपीट की धमकी देकर वहां से भगाने की कोशिश की। साथ ही वह प्रार्थी पक्ष के साथ विवाद और हंगामा करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देश पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और देर रात ही दुर्गेश महंत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार, दुर्गेश महंत के खिलाफ पहले भी मारपीट और झगड़े के कई प्रकरण दर्ज हैं, जिसके चलते उसे कोतवाली थाना की गुंडा बदमाश सूची में शामिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने और विवाद बढ़ाने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170, 126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी है कि दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में कोई भी गुंडा बदमाश जमीन, दुकान या किसी भी विवाद में दखल देगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधे जेल भेजा जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...