Raftaar News Cg

जूना बिलासपुर में पान ठेला पर मारपीट: मामूली विवाद में हमला, युवक कोमा में…आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जूना बिलासपुर क्षेत्र में स्थित कालिका पान ठेला के पास हुई मारपीट की घटना में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और वह कोमा में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा नगर निवासी इंद्र पटेल उर्फ बड़े गुड्डू (50) ने 26 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे पान ठेला पर कार्यरत गणेश यादव से विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे गणेश यादव के सिर के पीछे गंभीर चोट आई। घटना के बाद ठेला संचालक द्वारा घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। वर्तमान में घायल का इलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता जमुना यादव की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभ में दर्ज धाराओं के साथ ही चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर मामले में जानलेवा हमला से संबंधित धारा भी जोड़ी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...