BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में ऑटो चालकों पर सख्ती: 2 दिन में 200 पर कार्रवाई, यूनिफॉर्म अनिवार्य!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में 200 से अधिक और पूरे अप्रैल माह में अब तक 516 ऑटो चालकों पर नियम उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ऑटो चालकों के विभिन्न संघों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की समझाइश दी गई है। 7 दिन में यूनिफॉर्म अनिवार्य ऑटो चालकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए चालकों को 7 दिन की समय-सीमा दी गई है। पुलिस का कहना है कि यूनिफॉर्म से न केवल पहचान आसान होगी, बल्कि किसी घटना या विवाद की स्थिति में चालक की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे की हालत में वाहन चलाने वाले ऑटो चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर मामला न्यायालय भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर भी सख्ती बरती जाएगी। ITMS और पोर्टल से निगरानी आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) और नेक्स्ट जेन एम परिवहन पोर्टल के माध्यम से भी ऑटो चालकों की निगरानी की जा रही है, जिससे नियम उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से अपील की है कि वे महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखें, ताकि शहर में सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था बनी रहे। कुल मिलाकर, यातायात पुलिस का यह अभियान शहर में अनुशासित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...