BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत में बिलासपुर कलेक्ट संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल, बिलासपुर में करियर टॉक वर्कशॉप के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर के माननीय कलेक्टर संजय अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही विकास खरे (वाइस चेयरमैन, बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत )तथा मानव संसाधन विभाग, एनटीपीसी सीपत से प्रवीण रंजन भारती भी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त गरिमा ठाकुर (तहसीलदार, सीपत) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कलेक्टर संजय अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, लक्ष्य निर्धारण एवं परिश्रम के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी एवं भविष्य के करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सरलता एवं सहजता से उत्तर दिए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई। कलेक्टर महोदय ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर धैर्यपूर्वक एवं प्रेरणादायक शैली में दिया, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल जी के साथ-साथ एनटीपीसी, सीपत के परियोजना प्रमुख एवं अन्य सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराना तथा उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा...