ChhattisgarhRaftaar News Cg

जशपुर में 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; गला घोंटकर जंगल में फेंका… हालत नाजुक!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने नाटक कार्यक्रम से घर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाया, जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया और गला घोंटकर अधमरी हालत में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी की रात पीड़िता नाटक देखकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवक उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों उसे सुनसान जंगल क्षेत्र में ले गए, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने होश में आने पर पूरी घटना अपनी मां को बताई। परिजन जब देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर तलाश कर रहे थे, उसी दौरान 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास राहगीरों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। ग्रामीणों की मदद से उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 18 फरवरी को दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...