BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; तोरवा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, जिंदा दंपति को रिकॉर्ड में मृत दिखाकर जमीन हड़पने वाली महिला गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक महिला ने सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा दंपति को मृत दिखाकर उनकी जमीन अपने नाम कर ली और बाद में उसे बेच दिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सावित्री तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हेमू नगर निवासी अनुराधा सेनापति ने बताया कि उनकी और उनके पति शशांक सेनापति की जमीन को हड़पने के लिए सावित्री तिवारी ने खुद को उनकी बेटी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। दंपति का जाली मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनाया गया और जमीन अपने नाम दर्ज कराई गई। मामला एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली, जिसके बाद सावित्री तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था। जमीन नामांतरण और फर्जी प्रमाणपत्र बनाने में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...