ChhattisgarhRaftaar News Cg

सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, एक महीने बाद परिजनों की शिकायत पर खुला मामला!

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) कुरूद ब्लॉक स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दहदहा में छठवीं से आठवीं कक्षा के 35 बच्चों द्वारा अपनी कलाइयों को नुकीली वस्तु से काटने का मामला सामने आया है। यह घटना करीब एक माह पुरानी है, जो 13 फरवरी को परिजनों की शिकायत पर उजागर हुई। जांच में पता चला कि बच्चों ने यह कदम किसी नशे के कारण नहीं, बल्कि एक-दूसरे की देखा-देखी और बहादुर दिखने की चुनौती के तहत उठाया था।

प्रशासन की संयुक्त टीम ने की मामले की जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी सूरज सिंह परिहार ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच करवाई। कुरूद क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को देखते हुए बच्चों के द्वारा नशे की वजह से ऐसा करने का कारण पहले माना जा रहा था। इसका स्पष्ट कारण जानने हेतु 16 फरवरी को डीएसपी रागिनी तिवारी, तहसीलदार कुरूद सूरज बंझोर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिस डॉक्टर हेमराज देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू की टीम स्कूल पहुंची। टीम ने बच्चों के परिजनों और स्कूल के टीचर्स के साथ पहले मिटिंग की।         प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों और परिजनों से पूछताछ की तथा मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराई। प्रशासन ने सभी स्कूलों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने और बच्चों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...