ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जादू-मंत्र से पैसा डबल करने का झांसा, पिता-पुत्र गिरफ्तार..5 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर देते थे जान से मारने की धमकी!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना पलारी पुलिस ने जादू-मंत्र के नाम पर पैसा कई गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बलौदी और ग्राम रामपुर के दो लोगों से कुल 5 लाख की धोखाधड़ी की थी। पुलिस के अनुसार ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57) से 18 अक्टूबर 2022 को आरोपियों ने जादू-मंत्र से रकम बढ़ाने का प्रलोभन देकर 3 लाख नकद ले लिए। वहीं ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार से 2 नवंबर 2022 को इसी तरह 2 लाख ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मामले में थाना पलारी में अपराध क्रमांक 452/2025 धारा 420, 34 भादवि एवं अपराध क्रमांक 454/2025 धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी पलारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों दीनदयाल जांगड़े (66) एवं पुरुषोत्तम जांगड़े (35), निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं 5,000 नगद जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...