ChhattisgarhRaftaar News Cg

फ्लाई ऐश फैक्ट्री में बड़ा हादसा, महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल, दोनों पैर टूटे…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। परसोदा स्थित गंगोत्री फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में काम कर रही महिला मजदूर मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय महिला मजदूर रूपा मंडावी मशीन की सफाई कर रही थीं, तभी अचानक मशीन चालू हो गई और उनका पैर फंस गया। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए और तीन उंगलियां कट गईं। घटना के बाद साथी मजदूरों ने उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकालकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से उनकी जान तो बच गई, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। रूपा मंडावी ने बताया कि वे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करती थीं। उनका एक बेटा और बेटी राजहरा में रहते हैं और घर का खर्च रोजाना की मजदूरी से ही चलता है। इस हादसे ने फैक्ट्रियों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूरों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाता तो यह घटना टल सकती थी। फिलहाल पुलिस और श्रम विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...