बिलासपुर; हाईवे पर ट्रक चालक से लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार..तीन आरोपी रिमांड के बाद जेल भेजे गए!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना हिर्री पुलिस ने हाईवे पर ट्रक चालक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ व शिनाख्तगी कार्रवाई के बाद 18 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2025 को पेण्ड्रीडीह चौक स्थित राज ढाबा के पास एक ट्रक चालक से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हिर्री में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान थाना कोनी के एक अन्य प्रकरण में पूछताछ से अहम सुराग मिले। इसके आधार पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय जेएमएफसी बिल्हा में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ के दौरान मेमोरेंडम व जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी….
01. जय दिवाकर उर्फ छोटू उम्र 20 वर्ष निवासी बजरंग नगर आवासपारा, सिरगिट्टी
02. सूरज साहू उर्फ दादू साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बहरामुडा तिफरा,
03. प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा उम्र 19 वर्ष निवासी नया मन्नाडोल तिफरा।
