BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिम्स में रिकॉर्ड शैक्षणिक विस्तार: इस वर्ष बढ़ीं 21 MD-MS सीटें, दो नए MD कोर्स को मंजूरी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ने इस वर्ष शैक्षणिक विस्तार में नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले सत्र में जहां MD और MS की कुल 68 सीटें थीं, वहीं इस साल 21 नई सीटों की बढ़ोतरी के बाद यह संख्या 89 तक पहुंच गई है। इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

दो नए MD कोर्स की शुरुआत…

  • फिजियोलॉजी विभाग – 4 सीटें
  • टीबी एंड चेस्ट विभाग – 4 सीटें

दोनों विभागों के लिए राज्य शासन ने Essentiality Certificate जारी कर दिया है।

टीबी एंड चेस्ट विभाग को फिर मिली राह….

पहले NMC ने विभाग को अमान्य कर दिया था, क्योंकि विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पुनीत भारद्वाज के निधन के बाद विभाग में प्रोफेसर-स्तर का फैकल्टी नहीं बचा था।
अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने NMC से पुनर्विचार का अनुरोध किया। इसके बाद शासन ने डॉ. प्रतीक कुमार को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया, जिससे विभाग दोबारा NMC मानकों पर खरा उतर गया। अब इस विभाग को भी आवश्यक प्रमाण पत्र मिल चुका है।

मेडिसिन विभाग में भी सीटें बढ़ीं….

मेडिसिन विभाग में MD सीटों की संख्या 8 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। शासन ने इस विभाग के लिए भी अनिवार्यता प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

अब अंतिम प्रक्रिया की तैयारी…..

सिम्स प्रशासन अब फिजियोलॉजी, टीबी एंड चेस्ट और मेडिसिन—तीनों विभागों के लिए आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में संबद्धता के लिए आवेदन कर रहा है। विश्वविद्यालय की अनुमति मिलते ही NMC के पास अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ….

इन नए कोर्सों और सीट बढ़ोतरी से सिम्स की शैक्षणिक क्षमता मजबूत होगी और प्रदेश के मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञता हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...