BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कागज़ों में अलर्ट, सड़कों से गायब पुलिस..नए साल की रात बिलासपुर में सुरक्षा व्यवस्था फेल, कई चौक-चौराहों पर नहीं दिखे जवान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा किए गए तमाम दावे 31 दिसंबर की रात जमीनी हकीकत में खोखले साबित होते नजर आए। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में 74 चेकिंग पॉइंट, 700 से 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्रोन, स्पीड रडार और ब्रेथ एनालाइजर से निगरानी की बात कही गई थी, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखी। रफ्तार न्यूज़ सीजी की टीम ने जब रात के समय शहर का वास्तविक हाल जानने के लिए भ्रमण किया, तो कई प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी नदारद मिली। सीपत चौक और महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस जवानों द्वारा चेकिंग की जा रही थी, लेकिन तारबहार थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड पर रात करीब 2 बजे एक भी पुलिस जवान मौके पर मौजूद नहीं था। यही हाल सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक का रहा, जहां पुलिस की एक भी टीम नजर नहीं आई। इतना ही नहीं, गांधी चौक से कुछ दूरी पर स्थित तेलीपारा चौक पर भी कोई जवान तैनात नहीं था। हालांकि सदर बाजार में रात 2 बजे तक कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी करते दिखे, लेकिन शहर के कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ढीली नजर आई। सूत्रों के मुताबिक ठंड की वजह से कई पुलिस जवान अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र छोड़कर थानों में ही पहरा देते पाए गए। यह दावा किया गया कि हर चौक-चौराहे पर निगरानी रखी जा रही है, लेकिन जमीनी सच्चाई ने इन दावों की पोल खोल दी। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ही पुलिसकर्मी चौक पर सक्रिय दिखे, निरीक्षण खत्म होते ही अधिकांश जवान गायब हो गए। नए साल की रात, जब सुरक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा मजबूत होनी चाहिए थी, उस समय पुलिस की यह लापरवाही कई सवाल खड़े करती है। साफ तौर पर यह स्थिति बताती है कि बिलासपुर में पुलिस की निगरानी व्यवस्था कागज़ों तक सीमित रह गई और जमीनी स्तर पर केवल दिखावा बनकर रह गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...