ChhattisgarhRaftaar News Cg
जांजगीर में राइस मिल की आड़ में चल रहा था अवैध आरा मिल..3 ट्रक लकड़ी व मशीनें जब्त, कर्मचारी फरार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) चांपा वन मंडल अंतर्गत ग्राम भादा में एक पुराने राइस मिल भवन की आड़ में अवैध आरा मिल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की उड़न दस्ता टीम ने जांजगीर-चांपा और रायगढ़ वन मंडल के संयुक्त दल के साथ छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में तेंदु व खैर जैसी राष्ट्रीयकृत इमारती लकड़ियां, तीन ट्रक लकड़ी, लकड़ी काटने की मशीनें और औजार जब्त किए गए। टीम को देखते ही मौके पर मौजूद कर्मचारी और स्टाफ फरार हो गए। वन मंडल अधिकारी हिमांशु डोंगरे ने बताया कि जब्त लकड़ियां राष्ट्रीयकृत श्रेणी की हैं और उनका अवैध कटान व भंडारण गंभीर अपराध है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
