ChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिस विभाग में दुखद घटना, हार्ट अटैक से आरक्षक की मौत, विभाग में शोक की लहर……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। एसपी कार्यालय में पदस्थ एक आरक्षक का दोपहर अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, आरक्षक की तबीयत अचानक खराब हुई और उन्होंने खुद अपनी बाइक से नजदीकी अस्पताल गए। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ घंटों के भीतर उनकी मौत हो गई। मृतक आरक्षक का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा था और वे रोजमर्रा के कामकाज में सक्रिय रहते थे। अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर उन्होंने किसी को परेशान न करते हुए उपचार के लिए अस्पताल गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। आरक्षक के निधन के बाद जिलेभर के पुलिस अधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दिवंगत आरक्षक के परिवार को सहायता राशि और अन्य लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने मृतक आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...