BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नेहरू चौक से तोरवा तक की सड़क बनी मुसीबत, रोजाना हादसों का खतरा..सीमांकन में अटका 32 करोड़ का निर्माण, शहरवासी परेशान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली नेहरू चौक से जूना बिलासपुर होते हुए तोरवा, दर्रीघाट तक करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाल हालत में है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज हजारों लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। सड़क के उन्नयन के लिए करीब 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और एक माह पूर्व वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है, लेकिन सीमांकन की प्रक्रिया में मामला अटकने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में एसडीएम मनीष साहू ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से पत्र प्राप्त हुआ है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इधर, दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। शहरवासियों को अब प्रशासन से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...