BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; पुराना बस स्टैंड में कबाड़ के अवैध भंडारण का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कबाड़ी कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्वा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित एक्सिस बैंक के पास लोहे का अवैध कबाड़ रखा गया है। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी अधियार सिंह बंजारे के कब्जे से 96 किलो लोहे का रॉड कीमत 4750 रूपये बरामद किया गया। पूछताछ में उसने कबाड़ को ईमलीपारा निवासी छोटू पांडे का बताया, लेकिन बिल या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। मौके पर कबाड़ जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 35(1) बीएनएसएस/303 बीएनएस और धारा 170 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
