ChhattisgarhRaftaar News Cg
वर्दी में शराब लेते दिखा एसडीएम का गार्ड, वीडियो वायरल..गांधी चौक स्थित प्रीमियम दुकान का मामला, जांच की मांग तेज!

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंबिकापुर शहर के गांधी चौक स्थित प्रीमियम शराब दुकान से वर्दीधारी गार्ड द्वारा शराब लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि संबंधित गार्ड धौरपुर एसडीएम का सुरक्षा कर्मी है। वीडियो में गार्ड को दिनदहाड़े दुकान से शराब लेकर सरकारी वाहन में बैठते देखा जा रहा है, जिसके बाद वर्दी में शराब लेने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
