ChhattisgarhRaftaar News Cg

सैलून संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के मायके जाने से था परेशान…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के आमापारा शांतिनगर वार्ड क्रमांक-13 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से मानसिक रूप से परेशान था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मनीष सेन शहर के बिजली कार्यालय के सामने सैलून चलाता था। तीजा पर्व के बाद से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी, जिससे मनीष उदास और तनावग्रस्त रहने लगा था। सोमवार की रात मनीष रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौटा और कुछ देर मोहल्ले में समय बिताने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर रात करीब 10 बजे उसने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो मनीष को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना बालोद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...